logo

गुर्जर बने मां भारती शिक्षक संघ (राज.)के प्रदेशाध्यक्ष

 मां भारती शिक्षक संघ राजस्थान की कोर कमेटी एवं संघ की टीम के द्वारा दिनांक 24/11/21 को शाम 6:00pm से 8:00pm के बीच वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से श्री नंदराम गुर्जर को शिक्षक संघ का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया !

                 श्री गुर्जर ने बताया कि शिक्षक साथियों एवं कमेटी के सम्मानित सदस्यों ने जिस आत्मियता और विश्वास के साथ मुझे यह ज़िम्मेदारी दी है उसका मैं पूर्ण निष्ठा और संघ की रीति-नीति ,उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुएे कार्य करूँगा !
और बहुत जल्द ही राजस्थान में माँ भारती संघ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी , ब्लॉक  कार्यकारिणीयों का गठन किया जाएगा ! राजस्थान में संघ की ऐसी टीम बनाई जाएगी जो शिक्षक हितों के कार्यों के लिए पूर्ण निष्ठा और कर्तव्य परायण होकर व तत्परता के साथ कार्य करेगी जिसमें सभी शिक्षक साथियों की प्रत्यक्ष भूमिका होगी!
                        संघ की मीटिंग में कमेटी मेंबर व बनवारी लाल गुर्जर ,भोमसिंह भाटी जी  ,जनक सिंह ,ब्रह्मानंद जी ,पंकज जी  ,प्रवीण कुमार महावर जी ,लालचन्द जी , दिलीप कुमार मीणा जी , मनोज जी ,भूपेन्द्र जी कपिल जी ,जयवीर सिंह जी  एवं अन्य शिक्षक साथी शामिल हुए !
                        श्री नंदराम गुर्जर को मां भारती शिक्षक संघ राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने मां भारती संघ टीम एवं समस्त स्कूल स्टाफ ने बधाई दी!

0
14752 views